शुक्रवार, 23 सितंबर 2011

अमेरिकी राजनीति में बढ़ रहा है भारतीयों का दखल: कृष्णमूर्ति


अमेरिकी राजनीति में बढ़ रहा है भारतीयों का दखल: कृष्णमूर्ति



अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अमेरिकी राजनीति में भारतीय समुदाय का दखल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीयों का प्रतिनिधित्व और बढ़ना चाहिए।
38 साल के कृष्णमूर्ति अगले साल इलिनॉय से अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ने वाले हैं। हाल ही में प्रांतीय परिषद की ओर से उनका नाम आगे किया गया है। उन्हें खुद के निर्वाचित होने की पूरी उम्मीद है।
प्राथमिक चुनाव 20 मार्च, 2012 को होगा। कृष्णमूर्ति का मुकाबला थाईलैंड मूल के टैमी डकवर्थ से होगा। हार्वर्ड लॉ स्कूल से पढ़ाई करने वाले कृष्णमूर्ति ने कहा कि इस वक्त अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल का कोई एक व्यक्ति नहीं है। मेरा मानना है कि अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल के अमेरिकी और एशिया मूल के लोगों को भी होना चाहिए, क्योंकि उनके पास आव्रजन और लघु कारोबारों के बारे में अगल तरह के विचार होते हैं। उन्होंने कहा कि एशिया और भारत के संदर्भ में अमेरिकी विदेश नीति पर भी विचार करना चाहिए। ऐसे में इन लोगों के विचार के लिए यहां उनका प्रतिनिधित्व भी होना महत्वपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें