शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

" वन्दे मातरम "

     

 प्रत्येक की ललक माँ की गोद में जा आनन्द से बैठ किलकने की है। माँ  समर्थवान और सुख देने वाली  हो तो फिर इस ललक की तृप्ति को कहना ही क्या। भारत माँ केवल भारत के लाडले सुतों को ही प्यार नहीं लुटाती वह तो विश्व को प्यार में बाँध लेती है।  ऐसी प्यार लूटाने वाली माँ को पाकर कौन धन्य नहीं होगा।  मनुष्य की तो बात छोड़े देवता भी इस माँ की गोद में बैठने के लिए बेचैन मिलते हैं।  एक क्षण भी इस धरती पर  बिता दिया तो बर्षों का पुण्य मिल जाता है। नर से नारायण बनाने वाली यह धरती भारत है।
   
       इसकी वन्दना हमें सुख देती है। इसकी अर्चना हमें शक्ति देती है। इसका पल पल स्मरण हमें एक शक्ति में बाँध विराट रूप में खडा रखता है।  " माता भूमि पुत्रॊहम् पृथिव्या ' कह इसीलिए हम सदैव से स्मरण करते आए हैं, पूजते आए हैं। इसकी प्रशंसा में गीत गाए हैं आचरण में इसे समाए हैं। जब भूले तो गहरे गर्त में खो गए। माँ को बिस्मरण कर देना पुत्र को कब फलेगा ! दासता के कालखण्ड में हमारी दुर्गति हुई, इसीलिए कि हम माँ को भूल बैठे।  असहनीय पीड़ा से, जन-जन की बेदना से,आतंक और  अत्याचार के कोड़ों से बहे रचा के दर्द से, जो माँ के लिए पुकार उठी, वह"वन्दे मातरम" बन सामने आई। यह पुकार गीत नहीं संगीत बन गई। राष्ट्र  आन्दोलन बन गई। फांसी के फंदे से लेकर सिने पर गोली तक, जिसने पुत्रों को साहस से डिगने न दिया, चूम लिया हँसते-हँसते फांसी का फंदा और बोले " वन्दे मातरम ", ली सिने पर गोली और पुकार उठे             " वन्दे मातरम "

          "वन्दे मातरम् "  मन्त्र   है और इसका  स्तवन है, गान और "सुजलां  शुफलां " शव्दों में बंधा गीत का रूप। अपने में समर्थ और पूर्ण है। आज भी इस मन्त्र की वही शक्ति है, जो इसके जन्म के समय थी। भारत की एकता और भारत की अखण्डता का एक मात्र  सूत्र है " वन्दे मातरम् " भारत को विश्व शक्ति में बदल, विश्व को सुख, सम्पन्नता और शक्ति का रास्ता है "वन्दे मातरम" प्राण है हमारा और शक्ति है हमारी। इसके लिए बहा रक्त, इसकी शक्ति का प्रमाण है और आज भी मचलती आतुरता इसके आकर्षण का प्रभाव है।   
.   
      हम इसे गाएँ ही नहीं, स्वर - स्वर में समा लें । भारत निकल पड़े, इस गीत के स्वरों के साथ।  धो डालें कलंक, जो इसे छांट कर हमने लगाया। प्रायश्चित कर डालें अपने अतीत के दुष्कर्मों का, जो हमने इसे  भुलाया। राष्ट्र गान का सहज रूप बन, गाँव - गाँव -गली गली गूँज उठे और भारत अखण्ड  बने।  यह होगा, नियति है।    " वन्दे मातरम "

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

तुलनात्मक सामाजिक रचनाएं - दृष्टिकोण के अंतर

आज  की परिस्थिति मे  विचारो की समग्रता का अभाव कितना विनाशकारी हो सक्ता है यह  समझ्ना कठिन नही है .पश्चिम से प्रभावित होकर हम अपने निजी दर्शन को भूल गये . वास्तव मे आज पश्चिम के विचारक मार्गदर्शन के लिए भारत की  ओर देख रहे हैं और हम पश्चिम का अंधानुकरण करने के प्रयास में हैं .कैप्रा के सामान कई विचारको को लग रहा है कि " नक्षत्रों की तरह चलायमान वर्त्तमान व्यवस्था के रूप में  हम परावर्तन के बिंदु पर पहुँच गए हैं. वर्तमान संकट रोम की पुराणी राजतंत्री संस्कृति से आधुनिक युग में प्रवेश की संक्रमण अवस्था के कारण है ". इस मोड़ पर पश्चिम को सही दिशा दिखाने की क्षमता सनातन धर्म तथा उनके युगानुकुल आविष्कार के रूप में एकात्म मानव दर्शन में ही है . इस दर्शन को ठीक ढंग से समझ लिया तो राष्ट्र का सम्पूर्ण स्वरुप कैसे रहे, यह ध्यान में आ सकता है . 
इस दृष्टि से केवल संकेत के नाते कुछ प्रमुख बातें निम्न तालिका में बताई गई है अर्थात यह केवल दिशा-दर्शन है . किन्तु इसके आधार पर आगे की कल्पना कोई भी विचारक कर सकता है .   

                                  तुलनात्मक सामाजिक रचनाएं - दृष्टिकोण के अंतर 


पक्ष                                   पूंजीवाद                साम्यवादी                                              हिन्दू चिंतन 
_________________________________________________________________________________
दर्शन                                भौतिकवाद            भौतिकवाद                                          एकात्ममानव दर्शन 
_________________________________________________________________________________
मनुष्य का रूप                आर्थिक प्राणी         आर्थिक प्राणी                                     देह,मन,बुद्धि, आत्मा 
_________________________________________________________________________________
लक्ष             व्यक्ति की भौतिक सम्पन्नता,   राज्य की भौतिक सम्पन्नता,   व्यक्ति का धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष
_________________________________________________________________________________ 
नमूना          क्लव जीवन                               मशीनी जीवन                                       मानव शारीर 
_________________________________________________________________________________
अनुशासन   व्यक्ति को उछ्रुन्खला की सीमा-  शासकीय अनुशासन,                     उच्छ्रुन्खलता रहित                                                          व                     तक छुट                               अनुशासन,                                       स्वतन्त्रता तथा वैचारिक                                        स्वतन्त्रता                                               से वैचारिक आबंधता                         आबद्धता रहित अनुशासन 
________________________________________________________________________________
संपत्ति का        अनियंत्रित                       कोई अधिकार नहीं                      आवश्यकता पर आधारित न्यूनतम    
अधिकार                                                                                                                    यावाद्भ्रियेत जठरं )   
_________________________________________________________________________________
कार्य पद्धति         शोषण                         शासन द्वारा शनै शनै जव्ती                        यज्ञ,दान 
_________________________________________________________________________________
प्रमुख भाव        व्यक्तिवाद                      राज्य सत्तावाद                                       अन्गांगीभाव
_________________________________________________________________________________
प्रक्रिया            स्पर्धा की भावना                   जबरदस्ती                                               सहयोग 
_________________________________________________________________________________
ढांचा                बहुदलीय जनतंत्र             एकदलीय तानाशाही                                     धर्मराज्य 
_________________________________________________________________________________
श्रम के अधिक    मालिक                         राज्य                                                              समाज                   
मुल्य का 
मालिक कौन  
_________________________________________________________________________________
रोजगार व्यवस्था    रिक्त स्थानानुसार       राज्य निर्देशित                                         प्रबृत्ति अनुसार  
_________________________________________________________________________________  
विचार प्रक्रिया         खंडात्मक                      खंडात्मक                                                समग्र  
_________________________________________________________________________________                                                                                                                                                       







                                                                                                                                                                                            

बुधवार, 21 अगस्त 2013

वेद क्या हैं?

















वेद मानव सभ्यता के लगभग सबसे पुराने लिखित दस्तावेज हैं! वेद ही हिन्दू धर्म के सर्वोच्च और सर्वोपरि धर्मग्रन्थ हैं!  सामान्य भाषा में वेद का अर्थ है "ज्ञान" ! वस्तुत: ज्ञान वह प्रकाश है जो मनुष्य-मन के अज्ञान-रूपी अन्धकार को नष्ट कर देता है ! वेदों को इतिहास का ऐसा स्रोत कहा गया है जो पोराणिक ज्ञान-विज्ञानं का अथाह भंडार है ! वेद शब्द संस्कृत के विद शब्द से निर्मित है अर्थात इस एक मात्र शब्द में ही सभी प्रकार का ज्ञान समाहित है ! प्राचीन भारतीय ऋषि जिन्हें मंत्रद्रिष्ट कहा गया है, उन्हें मंत्रो के गूढ़ रहस्यों को ज्ञान कर, समझ कर, मनन कर उनकी अनुभूति कर उस ज्ञान को जिन ग्रंथो में संकलित कर संसार के समक्ष प्रस्तुत किया वो प्राचीन ग्रन्थ "वेद" कहलाये ! एक ऐसी भी मान्यता है कि इनके मन्त्रों को परमेश्वर ने प्राचीन ऋषियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुनाया था! इसलिए वेदों को श्रुति भी कहा जाता है । 
           इस जगत, इस जीवन एवं परमपिता परमेशवर; इन सभी का वास्तविक ज्ञान "वेद" है!


वेद क्या हैं?

            वेद भारतीय संस्कृति के वे ग्रन्थ हैं, जिनमे ज्योतिष, गणित, विज्ञानं, धर्म, ओषधि, प्रकृति, खगोल शास्त्र आदि लगभग सभी विषयों से सम्बंधित ज्ञान का भंडार भरा पड़ा है ! वेद हमारी भारतीय संस्कृति की रीढ़ हैं ! इनमे अनिष्ट से सम्बंधित उपाय तथा जो इच्छा हो उसके अनुसार उसे प्राप्त करने के उपाय संग्रहीत हैं ! लेकिन जिस प्रकार किसी भी कार्य में महनत लगती है, उसी प्रकार इन रत्न रूपी वेदों का श्रमपूर्वक अध्यन करके ही इनमे संकलित ज्ञान को मनुष्य प्राप्त कर सकता है !

वेद मंत्रो का संकलन और वेदों की संख्या 
            ऐसी मान्यता है की वेद प्रारंभ में एक ही था और उसे पढने के लिए सुविधानुसार चार भागो में विभग्त कर दिया गया ! ऐसा श्रीमदभागवत में उल्लेखित एक श्लोक द्वारा ही स्पष्ट होता है ! इन वेदों में हजारों मन्त्र और रचनाएँ हैं जो एक ही समय में संभवत: नहीं रची गयी होंगी और न ही एक ऋषि द्वारा ! इनकी रचना समय-समय पर ऋषियों द्वारा होती रही और वे एकत्रित होते गए !
           शतपथ ब्राह्मण के श्लोक के अनुसार अग्नि, वायु और सूर्य ने तपस्या की और ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद को प्राप्त किया !
प्रथम तीन वेदों को अग्नि, वायु और सूर्य से जोड़ा गया है ! इन तीनो नामों के ऋषियों से इनका सम्बन्ध बताया गया है, क्योंकि इसका कारण यह है की अग्नि उस अंधकार को समाप्त करती है जो अज्ञान का अँधेरा है ! इस कारण यह ज्ञान का प्रतीक मन गया है ! वायु प्राय: चलायमान है ! उसका कम चलना (बहना) है ! इसका तात्पर्य है की कर्म अथवा कार्य करते रहना ! इसलिए यह कर्म से सम्बंधित है ! सूर्य सबसे तेजयुक्त है जिसे सभी प्रणाम करते हैं ! नतमस्तक होकर उसे पूजते हैं ! इसलिए कहा गया है की वह पूजनीय अर्थात उपासना के योग्य है ! एक ग्रन्थ के अनुसार ब्रम्हाजी के चार मुखो से चारो वेदों की उत्पत्ति हुई !

१. ऋग्वेद 
ऋग्वेद सबसे पहला वेद है। इसमें धरती की भौगोलिक स्थिति, देवताओं के आवाहन के मंत्र हैं। इस वेद में 1028 ऋचाएँ (मंत्र) और 10 मंडल (अध्याय) हैं। ऋग्वेद की ऋचाओं में देवताओं की प्रार्थना, स्तुतियाँ और देवलोक में उनकी स्थिति का वर्णन है।
२. यजुर्वेद 
यजुर्वेद में यज्ञ की विधियाँ और यज्ञों में प्रयोग किए जाने वाले मंत्र हैं। यज्ञ के अलावा तत्वज्ञान का वर्णन है। इस वेद की दो शाखाएँ हैं शुक्ल और कृष्ण। 40 अध्यायों में 1975 मंत्र हैं।
३. सामवेद 
साम अर्थात रूपांतरण और संगीत। सौम्यता और उपासना। इस वेद में ऋग्वेद की ऋचाओं (मंत्रों) का संगीतमय रूप है। इसमें मूलत: संगीत की उपासना है। इसमें 1875 मंत्र हैं
४. अथर्ववेद 
इस वेद में रहस्यमय विद्याओं के मंत्र हैं, जैसे जादू, चमत्कार, आयुर्वेद आदि। यह वेद सबसे बड़ा है, इसमें 20 अध्यायों में 5687 मंत्र हैं।





सोमवार, 6 मई 2013

चीन के पास आई तबाही की चाभी



चीन के पास आई तबाही की चाभी

पहले चारों तरफ से भारत को घेरने की कोशिश, पड़ोसियों के साथ मिलकर हमें तबाह करने की साजिश और अब पानी को बनाया गया हमारे खिलाफ हथियार. जी हां, एक ऐसा हथियार, जिससे न तो धमाके होंगे, न ही इसकी आहट किसी को सुनाई देगी. बस एक चाभी घुमाने भर की देर है, हम तड़पने लगेंगे.  यानी हमारी जान बसी है उसी चाभी में और वो चाभी है चीन के पास.

काफी दिनों से चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने में लगा था. मंशा इसके पानी को मोड़ने के अलावा और भी है. बांध बनकर तैयार है और अब हमारे पूरे नॉर्थ-ईस्ट में चीन जब चाहेगा, तब सूखा ला सकता है. साथ ही जब उसका मन हुआ, तो भयानक बाढ़ लाना भी उसके लिए चुटकी बजाने भर का खेल होगा. यानी दोनों ही हालत में तबाही ही तबाही. इसके लिए उसे करना कुछ भी नहीं है. बांध बनाकर चीन ने पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है.
जैसे ही बांध बनने की सेटेलाइट तस्वीर सामने आई, भारत ने जोरदार विरोध किया. इस मसले पर चीन के साथ कई दौर की बातचीत भी हुई. चीन के इस आश्वासन पर कि वह पानी के बहाव को नहीं रोकेगा, भारत मान गया. लेकिन क्या चीन इतना भरोसा किए जाने के लायक है? जो उसकी हरकतें हैं, उसे देखकर तो कतई नहीं. ये न सिर्फ सरकार, बल्कि हर भारतीय बखूबी जानता-समझता है. इसके बावजूद भारत सरकार ने चीन की बातों पर इतनी आसानी से यकीन कैसे कर लिया? विरोध के साथ-साथ इसे रोकने के लिए चीन पर दबाव क्‍यों नहीं बनाया गया? एक तरफ हम बातचीत करते रहे और दूसरी तरफ हमें बातों में उलझाकर चीन अपना काम करता रहा.
एक चीज हम भूल गए हैं कि बातचीत महज एक जरिया हो सकती है, हथियार नहीं. वह भी उस हालत में तो बातचीत का कोई मतलब ही नहीं बनता, जब सामने वाला हर मसले का हल जोर-जबरदस्ती अपने तरीके से चाहता हो. चलिए कुछ पल के लिए मान लेते हैं कि चीन पानी के बहाव को नहीं रोकेगा, लेकिन कब तक? तभी तक न, जब दोनों देशों के बीच संबंध  अच्छे रहेंगे. लेकिन संबंधों में खटास पड़ते ही कोई हमारी फिक्र क्यों करेगा? अगर जंग जैसे हालात पैदा होते हैं या जंग छिड़ती है, तो फिर किसी बातचीत या आश्वासन की गुंजाइश कहां बचती है. ऐसे में भारत क्या करेगा? बस मूक बनकर तबाही देखेगा? सरकार जो भी कहे, लेकिन मेरी राय में तो ये चाभी एक न एक दिन विनाश लाएगी ही.

1975 :

1975 : भारत में आपातकाल लागू

इंदिरा गाँधी
आपातकाल के बाद 1977 के आम चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई थी
वर्ष 1975 में इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति फ़खरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी.
आपातकाल लागू करने के साथ ही देश में लोगों के तमाम जनतांत्रिक और मूलभूत अधिकार निलंबित कर दिए गए थे. इसके अलावा अख़बारों और समाचार के सभी माध्यमों के ऊपर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी.
देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं जैसे अटल बिहारी वाजपेयी, जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडिस, जेबी कृपलानी, और चरण सिंह सहित कई लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया था.
सरकार ने देश में आपातकाल का कारण घोर आतंरिक अस्थिरता बताया था.
राजनीतिक विश्लेषक इस आपातकाल के पीछे इलाहबाद हाईकोर्ट के उस निर्णय देखते हैं जिसमें इंदिरा गांधी के रायबरेली से चुनाव को रद्द कर उन्हें छह साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दे दिया गया था.
ये आपातकाल जनवरी 1977 में जा कर समाप्त हुआ. प्रख्यात गांधीवादी विनोबा भावे ने इस आपातकाल का समर्थन किया था और इसे अनुशासन पर्व कहा था

बुधवार, 24 अप्रैल 2013



 पाकिस्तान में पाणिनि की जयंती हर साल मनाई जाती है । कारण क्या ? 
जो भूभाग "पाकिस्तान " नाम से पहचाना जाता है, वहां पाणिनि का जन्म हुआ था । यदि  पाकिस्तानी लोग 
"पाणिनि हमारे श्रेष्ठ पूर्वजों में से एक है" ऐसा गर्व के साथ कहते हैं, तो फिर भारत के अपने " मुसलमान" बंधू भी पाणिनि,व्यास,वाल्मीकि,राम और कृष्ण सब अपने ही श्रेष्ठ पूर्वज है ऐसा अभिमान पूर्वक क्यूँ नहीं कहते ???   हिन्दुओं में भी ऐसे अनेक लोग हैं जो कि राम,कृष्ण,आदि को इश्वर का अवतार नहीं मानते । किन्तु वे भी उनको श्रेष्ठ पुरुष मानते हैं । इसीलिए मुसलमानों ने उनको "अवतारी पुरुष"नहीं माना तो भी कुछ बिगड़ता नहीं है । किन्तु क्या मुसलामानों ने उनको अपना  राष्ट्र-पुरुष भी नहीं  मानना चाहिए ? हमारे धर्म और तत्वज्ञान की शिक्षा के अनुसार हिन्दू और मुसलमान दोनों समान ही है । ईश्वरीय सत्य का साक्षात्कार केवल हिन्दू ही कर सकते है,ऐसा नहीं है । अपने-अपने धर्ममत के अनुसार आचरण करते हुए कोई भी साक्षात्कार प्राप्त कर सकता है । हम सबका भारतीयकरण करण होना चाहिए । 
हिन्दुओं और मुसलमानों ने परस्पर के त्योहारों में भाग क्यूँ नहीं लेना चाहिए ? समाज के सभी स्तरों के लोगों को अतीव उल्लास के वायुमंडल में एकत्रित लाने वाला होलिकोत्सव है । मानो,इस होलिकोत्सव में एकाध मुस्लिम बंधू के बदन पर किसी ने थोडा रंग उड़ाया तो क्या उतने से ही कुरान की सब आज्ञाओं  का  उल्लंघन हो जाता है ? इस बात की ओर उन्होंने एक सामाजिक व्यवहार इस नाते देखना चाहिए । आप मेरे ऊपर रंग डालिए,मैं आपके ऊपर रंग डालता हूँ । हमारे लोग तो कई वर्षों से मोहर्रम के सभी कार्यक्रमों तथा जुल्सों में सहभागी होते आए हैं । इतना ही नहीं,  अजमेर उर्स जैसे अन्य त्योहारों में भी मुसलमानों की बराबरी से हमारे लोग भी उत्साह में भाग लेते हैं । किन्तु यदि कल हमने कुछ मुस्लिम  बन्धुओ को हमारी सत्य-नारायण पूजा में भाग लेने के लिए निमंत्रण किया, तो क्या होगा ?
भारतीयकरण का मतलब सभी को हिन्दू बनाना नहीं है । हम सब इस भूमि की संतान है, यह सत्य हम सभी ने समझ लेना चाहिए और इस सत्य पर अविचल निष्ठा रखना चाहिए । हम सब एक ही मानव समूह के हैं,हम सबके पूर्वज एक ही थे और इस कारण हम सब की आकांक्षाएं भी एक ही है,  यह हमने समझ लेना चाहिए । यही भारतीयकरण का सही सही अर्थ है । 
भारतीयकरण का अर्थ यह नहीं है कि किसी ने अपनी पूजा-पद्धति का त्याग करना चाहिए । हिन्दू धर्म शास्त्र कभी ऐसा कहेगा भी नहीं । हमारी श्रद्धा है कि एक ही उपासना पद्धति सम्पूर्ण मानवजाती के लिए सुविधाजनक भी नहीं है ।  




"INTELLECTUAL" एक नयी जाती




हमारे देश में हजारों जातियां है | इन दिनों उनमें और एक नयी जाती की बृद्धि हुई है | यह नयी जाती है बुद्धिजीविओं ( INTELLECTUALS ) की | इन लोगों को बुद्धिजीवी (INTELLECTUAL) होने का प्रमाण पत्र किसने दिया, देश की सम्पूर्ण बौद्धिकता का एकाधिकार इन्हें किस प्रक्रिया से प्राप्त हुआ इसकी जानकारी किसीको नहीं है | किन्तु यह सच है कि इन बुद्धिजीविओं ( INTELLECTUAL ) ने यह मान लिया है कि देश में उपलब्ध बुद्धिमानी पर पूरी तरह से इनकी जाती का ही स्वामित्व और इस जाती के बाहर विद्वता का अकाल   व्याप्त है |
इस जाती में कुछ लोग ऐसे भी है जो प्रामाणिक है | जिनका प्रयास सत्य की खोज करने का ही रहता है और अन्वेषण के पश्चात उनको यदि प्रतीत हुआ कि नए तथ्य के प्रकाश में उनकी कुछ धारणाये गलत है तो उस बात को मान लेने, अपनी गलत धारणाओं का त्याग करने और नयी धारणाओं को स्वीकार करने में उन्हें  संकोच नहीं होता | क्यूंकि वे    सत्य के पुजारी होते हैं, अतएव पूर्वग्रहदोष से मुक्त हुआ करते हैं | किन्तु ऐसे प्रामाणिक विचार वालों को अधिक प्रसिद्धि नहीं मिलती  | इसका कारण यह है कि प्रचार के माध्यम जिनके नियंत्रण में है, प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए उनके निहित स्वार्थ से मेल खाने वाले निष्कर्ष प्रकाशित करने की  चतुराई इन प्रामाणिक विचारवानो के पास नहीं है | बुद्धिजीविओं की इस नयी जाती में अधिकतर संख्या चतुर लोगों की है ।  उनकी रूचि वास्तविक सत्य में नहीं है । चतुर होने के कारण वे पहले ही भांप लेते हैं कि प्रचार -माध्यमो के मालिकों के निहित स्वार्थों के साथ मेल खाने वाला निष्कर्ष निकालने तथा प्रकाशित करने से अपना व्यक्तिगत निहित स्वार्थ भी सिद्ध हो सकता है | इन अप्रमाणिक विचारवानों के पास इसकी ठीक जानकारी रहती है कि रोटी की किस तरफ मक्खन लगा हुआ है और यह बात वे पहले से ही तय करके रखते हैं कि तदनुसार निष्कर्ष ही निकालना है | अब प्रश्न इतना ही रहता है कि इस तरह के उपलव्ध तथ्यों की रचना किस तरह की जाए कि निष्कर्ष वे ही निकल सकें | इस कला में ये विचारवंत लोग निष्णांत बन चुके हैं | क्यूंकि यह कला ही उनका पेशा, उनकी उपजीविका का साधन तथा प्रसिद्धि एवं प्रतिष्ठा का आधार है | इस तरह की विचार-प्रक्रिया को अंग्रेजी में HYPOTHETICAL (हाइपोथेटिकल ) संज्ञा प्रदान की गई है |
व्यवहार चतुर लोगों के बिषय में कहा गया है कि- " अर्थातुरानां न पिता न बन्धु"
उपरिनिर्दिष्ट अप्रमाणिक विचारवंत लोग इस श्रेणी में आते हैं |