शनिवार, 24 दिसंबर 2011

उनका ह्रदय शुद्ध कैसे होगा जो ईशा मसीह के नाम पर लोगों को ठगते हैं?

                        उनका ह्रदय शुद्ध कैसे होगा जो ईशा मसीह के नाम पर लोगों को ठगते हैं ?

  बाइबल में लिखा है कि वे धन्य है जिनका हृदय पवित्र है,शुद्ध है क्यूंकि वे परमपिता परमात्मा का दर्शन करेंगे,परन्तु जिनका हृदय पहले से ही अगर कलुषित हो तो वह क्या दर्शन कर सकेंगे ? जिनके ह्रदय में अन्य धर्म और सम्प्रदाय के महापुरषों के प्रति भिन्नता का भाव है,जो केवल यह देखते हैं कि आप के गले में भगवान राम की फोटो है, भगवान् कृष्ण की फोटो है, महात्मा बुद्ध की फोटो है और जो कहते हैं कि इनको निकाल दो - उनका ह्रदय कैसे पवित्र होगा ?जो महपुरुषों कि सन्देश की एकता को न समझकर उनके प्रति भेद भाव रखते हों,उनका ह्रदय कैसे शुद्ध होगा ? यहाँ तो पहले से ही तुम्हारे ह्रदय में चल भरा है, लोहे की मूर्ति बनाओ,लकड़ी की मूर्ति बनाओ,बस को झूठमूट में रोक दो,केले के अन्दर मलेरिया की दवा रखकर खिलाओ तो फिर तुम्हें परमात्मा का दर्शन कैसे मिलेगा ? अब बेचारे उन गरीव अनपढ़ बनवासी लोगों के दिमाग में यही आएगा कि राम और कृष्ण तो कुछ भी नहीं है | उन बेचारे अनपढ़ बनवासिओं को क्या पता कि भगवान्  राम और कृष्ण ने क्या कहा था, कैसा आदर्शमय,तपस्या और त्याग का उनका जीवन था | इशामसीह स्वयं कहते हैं कि जो तुम शारीर से पैदा हुए हो तो तुम शारीर के रहोगे और जो तुम आत्मा से पैदा होओगे तो तुम आत्मा के हो जाओगे | बास्तव में आज आत्म-तत्व को न जानने के कारण हम महापुरुषों में भिन्नता का भाव रखते हैं | और छल कपट से भोले भाले लोगों को ठगकर अपनी श्रेष्ठता प्रतिपादित करने में जुटे हैं ||    

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

आज कहे चाहे जो दुनियाँ, कल को झुके बिना न रहेगी |

शुद्ध ह्रदय की प्याली में, विश्वास दीप निष्कंप जलाकर,
कोटि कोटि पग बढ़े जा रहे,तिल तिल जीवन गला-गलाकर,
जब तक ध्येय न पूरा होगा तब तक पग की गति न रुकेगी,

 आज कहे चाहे जो दुनियाँ, कल को झुके बिना न रहेगी ||




  स्वामी विवेकानंद के कथानुसार सन १८३६ में जब रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ था, तब से युग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई है | महर्षि अरविंद ने बताया था कि युगसंधि का काल १७५ वर्षों का होता है | दो युगों के बीच जो काल है,उसको युगसंधि कहते हैं | जैसे दिन और रात के बीच संध्याकाल,रात और दिन के बीच उषाकाल होता है, वैसे ही एक युग और दुसरे युग के बीच युगसंधि होती है, जो १७५ वर्षों कि होती है | सन १८३६ में १७५ जोड़ेंगे तो सन २०११ में यह समय चल रहा है | इस काल पश्चात भारत का भाग्यसूर्य संपूर्ण विश्व में चमकना शुरू होगा | भारत को उशी स्थिति तक पहुँचाने वाले हम लोग है |उसका स्वागत करने के लिए शक्ति-संपन्न,बल-संपन्न होकर खड़ा होना है और उसका आधार संघकार्य ही है |  
आज हमें संकल्प करना है,अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानना है,ताकि आनेवाला समय हमें कार्य-पूर्ति का वरदान दे सके | हमारे दृढ़ संकल्प के सम्मुख सारा विश्व नतमस्तक हो जाना चाहिए | इस स्वर्णिम भविष्य का स्वागत करने हम सब तैयार रहें |

कांग्रेसी नेता झूठ कह रहे हैं ?

कांग्रेस की नेता कहते है कि १२५ साल की कांग्रेस है ये | देश को बनाने में इनकी भूमिका अग्रणीय है | लेकिन ये नहीं कहते कि देश को बिभाजन करने में इनकी भूमिका भी तो अग्रणीय था | क्या देश बिभाजन में कांग्रेस का भूमिका कुछ नहीं था ? क्या हजारों लाखों लोगों की जान माल की नुकशान के लिए कांग्रेस उत्तरदायी नहीं है ? इनको किसने अधिकार दिया था मातृभूमी को तोड़ने के लिए ? क्या आज ये देश की जनता के सामने माफ़ी मांगेंगे ? अगर देश बिभाजन के लिए जातीय कांग्रेस उत्तरदायी नहीं है, तो फिर ये कांग्रेस कभी भी १२५ साल पुरानी हो ही नहीं सकता | ये आज की कांग्रेसी नेता झूठ कह रहे हैं | देश को तोड़ने में कांग्रेस को महारत हासिल है | देश की जनता को गुमराह करने में कांग्रेस माहिर है | 

बुधवार, 21 दिसंबर 2011

क्या सोनिया गाँधी खुद सरकार है ?

क्या सोनिया गाँधी खुद सरकार है ? वो कौन होती है वो, क्या वो प्रधान मंत्री है, या क्या वो कोई मंत्री है ?
क्या है वो ? मामूली सा एक सांसद, फिर भी देश का भाग्य निर्धारण वो karegi ?
अब पता चला लोकपाल बिल को किसने लटका रखा था ?


21 Dec 2011 11:40, 
(21 Dec 11:07 a.m.) नई दिल्ली। लगता है लोकपाल पर अब सरकार ने भी टीम अन्ना से मुकाबले को कमर कस लिया है। सोनिया ने कहा है कि सरकार की ओर से तैयार लोकपाल बिल मजबूत है साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी सरकार मुकाबले को तैयार है। सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के सांसदों से कहा कि कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा और लोकपाल पर अपने चुनावी वायदों को पूरा किया। सोनिया ने कहा कि भाजपा कांग्रेस और सरकार के बीच मतभेदों के बारे में अफवाहें फैला रही है। सोनिया ने कहा कि मैं लोकपाल और महिला आरक्षण के लिए संघर्ष करती रहूंगी।

मंगलवार, 20 दिसंबर 2011

अंग्रेज नव वर्ष हम क्यूँ मनाएं ?????

अंग्रेज नव वर्ष हम क्यूँ मनाएं ?????
१-क्या हिन्दुओं का कोई नव वर्ष नहीं है ?
२-क्या अंग्रेज नव वर्ष हमें अच्छा लगता है इसीलिए ?
३-क्या गुलामी मानसिकता के कारण ?
दोस्तों हम लोग अंग्रेज नव वर्ष को जिस धूमधाम से मनाते हैं क्या ये सही है ?
क्यूँ न हम लोग अपना नव वर्ष को उसी धूमधाम से मनाये ?
हम लोग हिंदुत्व की बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन उसको कार्य में परिणत करने में कुंठा प्रकाश करते हैं | इसीलिए भैओं और बहनों ये आने वाले २०१२ अंग्रेज नव वर्ष को त्याग करते हुए (चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा) को धूमधाम से स्वागत करने की तयारी में आज से लग जाएं ||
हाँ अगर मनाना चाहते हैं तो स्वप्ष्ट रूप से कहें कि "अंग्रेज नव वर्ष का अभिनन्दन" ||
क्या कभी किसी मुसलमान या ख्रिस्तियन को हिन्दुओं की नव वर्ष मानते या अभिनन्दन करते आपने देखा है ?  

भगवद्गीता

रुस में भले ही कुछ कट्टरपंथी लोग भागवत-गीता पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हों लेकिन वहां कुरुक्षेत्र के धर्मक्षेत्र में उद्घोषित किया गया यह धर्मग्रंथ बहुत लोकप्रिय है तथा रुसी भाषा में इसके अनेक संस्करण उपलब्ध हैं1

सोवियत संघ के विघटन तथा कम्युनिस्ट शासन के अंत के बाद रुस में धर्म के प्रति रुझान बढ रहा है तथा भारतीय धर्मग्रंथों की लोकप्रियता लगातार बढ रही है1

रुसी भाषा में भगवद्गीता का पहला प्रमुख अनुवाद वर्ष 1916 में अन्ना कामेन्सकाया नामक एक धर्मनिष्ठ रुसी महिला ने किया था1 अन्ना भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर थियोसाफिकल सोसाइटी से जुड गयी थीं तथा उन्होंने अडयार .चेन्नई. आकर संस्कृत भाषा का अध्ययन किया था1 अडयार में अपने एक वर्ष के प्रवास के दौरान उन्होंने भगवद्गीता का अनुवाद किया1 आसान भाषा में किये गये इस अनुवाद को रुस में आज भी बहुत प्रामाणिक माना जाता है1

जवाहर लाल नेहरु पुरस्कार से सम्मानित वी एल सिमरनोव ने वर्ष 1978 में भगवद्गीता का अनुवाद किया तथा महाभारत को विषयवस्तु बनाकर अनेक लेख लिखे थे1 एक अन्य रुसी विद्वान एस. सिमेन्तसोव द्वारा रुसी भाषा में अनूदित भगवद्गीता का प्रकाशन वर्ष 1985 में हुआ था1 सिमेन्तसोव ने वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आकर भारतीय धर्मदर्शन का अध्ययन किया था तथा डाक्टरेट की उपाधि अर्जित की थी1 उन्होंने भगवद्गीता का काव्यात्मक अनुवाद किया था1

भगवद्गीता पर रुसी भाषा में नवीनतम पुस्तक के लेखक ब्लादिमीर एंटानोव का कहना है कि इस धर्मग्रंथ में नीतिशास्त्र. ब्रह्मजिग्यासा और मानव विकास का विग्यान निहित है1

एंटानोव कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के उपदेश के बारे में कहते है कि युद्ध टालने की जब सारी कोशिशें असफल हो गयीं तब कृष्ण ने अर्जुन को योद्धा के धर्म का निर्वाह करने का निर्देश दिया1 कृष्ण का संदेश था कि योद्धा का धर्म है कि वह सही उद्देश्य के लिए युद्ध करे1

रुस में विवाद का केन्द्र बने हरे राम हरे कृष्ण सम्प्रदाय के संस्थापक प्रभुपाद के गीता भाष्य का रुसी संस्करण वर्ष 1984 में प्रकाशित हुआ था1 हाल के वर्षो में इस सम्प्रदाय के लोगों ने रुस के अनेक नगरों में अपनी शाखाएं खोली है1

सोमवार, 19 दिसंबर 2011

मोदी की धमकी से डर गया था चीन!


(19 Dec) सूरत।'मैंने चीन में कहा कि तुम्हारे लोग भी यहां (गुजरात) हैं, और बस वे इशारे में समझ गए। ...यह सब निर्भर करता है कि आप वहां अपने लोगों के लिए किस तरह से बातचीत करते हैं। केन्द्र सरकार को पता नहीं चलता कि अन्य देशों के साथ कैसे बातचीत की जाए। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सूरत में 'सद्भावना मिशन' में यह बात कही। उनका इशारा जनवरी 2010 में चीन के सेंजन में भारतीय हीरा व्यापारियों (अधिकांश सूरत के) की गिरफ्तारी तथा करीब दो साल बाद रिहाई के घटनाक्रम पर था। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को हीरा कारोबारियों की मुक्ति का श्रेय लेने के रूप में देखा जा रहा है। कृष्णा पर ली चुटकी : मोदी ने विदेश मंत्री एसएम कृष्णा पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग दूसरे देश का भाषण पढ़ जाते हैं उन्हें क्या पता चलेगा कि कहां किस तरह बात की जाए। मुख्यमंत्री का इशारा बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र में त्रुटिवश कृष्णा के भारत की बजाय पुर्तगाल के विदेश मंत्री का भाषण पढऩे की घटना पर था। उल्लेखनीय है कि नवंबर के पहले पखवाड़े में मोदी पांच दिन की चीन यात्रा पर गए थे। सात दिसंबर को चीन की अदालत ने सेंजन हीरा विवाद में फैसला दिया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गुजरात में कई औद्योगिक इकाइयों में चीन के लोग काम करते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के 'सी' का मतलब करप्शन है। देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। 100 दिन में महंगाई दूर करने का वचन दिया था किन्तु कोई उपाय नहीं कर सके। सूरत को 2100 करोड़ की सौगात: बहरहाल, सद्भावना मिशन के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सूरत के लिए 2100 करोड़ रुपए के पैकेज का भी ऐलान किया। साथ ही कहा कि इस धनराशि को सूरत में बीआरटीएस एवं पानी सहित सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। मोदी की तारीफ के मुद्दे पर अब राउंट-टू पर नजर : उमर अबदुल्ला